स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय में विधायक ने लगायी झाडूू

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर में स्वच्छता जागरुकता अभियान के अन्तर्गत अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य द्वारा विद्यालय में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। सुशील शाक्य द्वारा विद्यालय में बनी अटल टिंकरिंग लैब की साफ-सफाई व उपकरणों को साफ किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नियमित साफ-सफाई की आदतों को दिनचर्या में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने आवाह्न करते हुए कहा कि साफ-सफाई ही व्यक्ति को स्वस्थ्य रखती है। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने छात्रों को किस प्रकार हाथों को स्वच्छ रखे। उन्होंने स्वयं अपने हाथों को धोकर छात्रों को समझाया। विधायक द्वारा विद्यालय में आम, अमरुद, चीकू, बेल, सहजन, नीबू आदि के वृक्षों को लगाया गया। इस अवसर पर प्रधान प्रदीप गुप्ता, प्रदीप सिंह, विवेक सिंह, सुधीर पाल, वीरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, भूपेन्द्र सिंह, रामानंद, देवेन्द्र कुमार, निशीकांत अग्निहोत्री, कौशल कुमार, नवल किशोर आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *