मोहन लाल शुक्ला इंटर कालेज में हुआ वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने मोहनलाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संपन्न होने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया व विद्यालय में वृक्षारोपण हुआ। शिक्षकों, छात्रों एवं कार्यकर्ताओं के मध्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता सत्यपाल पाल सिंह ने की। प्रधानाचार्य व जिला संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ0 संदीप कुमार चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता, ममता सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष विकास पांडे मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। साथ ही प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वच्छता ईश्वरत्व के समान है, गांधी जी के इस संदेश के द्वारा स्वच्छता पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से व्यक्ति मानसिक, शारीरिक, मनोवैज्ञानिक रूप से स्वस्थ होता है। शरीर जीवन का अमूल्य अंग है। सेवा जीवन को सार्थक बनाती है। देश और समाज के संपूर्ण विकास के लिए सेवा ही एकमात्र विकास और प्रगति का आधार है। समस्त बूथ अध्यक्षो, शक्ति केंद्र अध्यक्षो, मंडल कार्यकर्ताओं, विद्यालय के शिक्षक चंद्रपाल, सतेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, कृष्ण मोहन, संतोष सरोज, संदीप कुमार, शिव विवेक मिश्रा, यशपाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *