फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सदर विधानसभा की मासिक बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय आवास विकास पर संपन्न हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत ने की एवं संचालन अजय यादव ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी को सदर विधानसभा में मिले मतों का लेखा-जोखा ब्लाकवार व सेक्टर वार इक_ा किया एवं पार्टी मुखिया की विचारधारा को आधार बनाकर चलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी लगातार अनुपस्थित रहे हैं उन्हें अंतिम चेतावनी दी जाती है कि अगली बैठक में ना आने पर अपने आपको पदमुक्त मान लें। जिला सचिव रामपाल सिंह यादव ने सभी जातिवाद धर्म के लोगों को पदाधिकारी बनने की बात कही। इस मौके पर राज मनोहर तिवारी, पंकज यादव, अंकित यादव, मुरारी लाल कठेरिया, अंकुर शाक्य, विमलेश शर्मा, रघु मंगल सिंह, रणवीर सिंह, हरिओम शुक्ला, अंकित यादव, कृष्ण कुमार राजपूत आदि मौजूद रहे।
सपा सदर विधानसभा की मासिक बैठक सम्पन्न
