किसान नेताओं ने बांध बनवाने की डीएम से की मांग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। किसान लोक शक्ति संगठन ने जिला मुख्यालय पहुंचकर समस्याओं संबंधित मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मंडी सिमिति कायमगंज को खाली करवाने व तराई क्षेत्र के गंगा तट बांध बनाए जाने हेतु ज्ञापन में मांग की गई।
गंगा तट बंधा क्षेत्र तराई के 156 गांव जो कि भयानक बाढ़ से जूझ रहे है। कई दर्जन गावों का मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। ऐसे में शासन प्रशासन सो रहा है, अभी तक ग्रामीणों को न तो मेडिकल सुविधा और न ही खाने पीने की सुविधा अथवा बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए स्टीमर सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सारी सुविधाएं शासन व प्रशासन के कागजों तक ही सीमित है, धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। हर साल से बाढ़ की मारामारी में ग्रामीणों की करोड़ो रुपये की फसलों का नुकसान व हजारों की संख्या में जानें जा गवां चुके है। डूबने जैसी घटनाएं हो रही है। ऐसी स्थिति को देखते हुए किसानों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गांव अचानकपुर से वीर सहाय की मड़ैया लगभग 5 किलोमीटर तक तट बांध बनाने मांग की है। जिससे लोगों को आगे आने वाले समय में बाढ़ से निजात मिल सकें। इस समस्या को किसानों ने कई बार उठाया, लेकिन जन प्रतिनिधियों की तरफ आज तक कुछ नहीं किया गया और केवल लॉलीपाप मिला है। किसानों ने कहा कि जल्द ही बांध बनाने का कार्य नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष हरलाल राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज किसान नेता शुभम हनी, मेजर श्यमपाल सिंह, अवनीश सिंह तोमर, जगदीश यादव, सत्यपाल पाल, ऋषिपाल, अजय शाक्य, जोगराम राजपूत, इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य, अंकित शाक्य, रोहित कुमार, विमल चौहान, शिवपाल सिंह, अमरीश यादव, रणधीर, सतेंद्र यादव आदि किसान नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *