नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन उखरा ग्राम में प्रशासन द्वारा ध्वस्त किये गये मकानों के बाद पीडि़तों का दुख दर्द बांटने कई लोग पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आई.आर.ओ.के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव ने भी पहुंचकर पीडि़तों से मुलाकात की और हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव उखरा में 400 केवीए के बन रहे पावर प्लांट के लिए शासनादेश के अनुसार प्रशासन द्वारा ध्वस्त कराए गए घरों के पीडि़तों का हालचाल लेने के लिए गगन यादव अपने दर्जनों साथियों के साथ पहुंचे। बताते चलें कि गगन यादव मेरठ निवासी है तथा आई.आर.ओ.के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने पीडि़तों से बातचीत की। उसके बाद उनसे ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष बलराज भाटी की शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत करने पर उन्होंने थानाध्यक्ष से अलग से वार्ता की। वहीं थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने उनको आश्वासन दिया की कोई भी व्यक्ति जो दोषी नहीं होगा उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होगी। बाकी उनकी मजबूरी है। कानून का पालन करना उनकी जिम्मेदारी है। वहीं गगन यादव ने वहां मौजूद लोगों को सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले छत दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जो अनिल कुमार की पुत्री प्रवीण की शादी 27 नवंबर को है उसमें वह जरुर भाग लेंगे और जो सहयोग होगा वह करेंगे। ऐसे ही कई आश्वासन ग्रामीणों को दिए। इस मौके पर गगन यादव, रवि यादव, नवाबगंज नगर पंचायत के सभासद राहुल यादव, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अश्वनी यादव, विनय यादव, मित्रसेन यादव, रोहित यादव, अभिषेक यादव, धर्मेंद्र यादव, आकाश यादव, जयपाल यादव, गौरव यादव, तस्लीम खान, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों साथी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे।
पीडि़तों से मिले गगन यादव, सर्दी शुरु होने होने से पहले छत दिलाने का दिया आश्वासन
