अमेठी में मारे गए रायबरेली निवासी शिक्षक के परिजन शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिल सकते हैं। अमेठी में शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम और दो बच्चों की हत्या कर दी गई थी। शनिवार को अंतिम संस्कार होने के बाद पीड़ित परिजन सीएम से मिलने आ सकते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने भी बताया कि वे इस प्रकरण को लेकर शनिवार की दोपहर सीएम से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।
आज मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर सकते हैं शिक्षक के परिजन
