एएसपी ने आगामी त्यौहारों को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए थाना शमशाबाद के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह थाना शमशाबाद पहुंचे और पुलिसकर्मियों को आगामी त्यौहार राम बारात, रामनवमी, दशहरा आदि को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रामबारात के दौरान युवा हूटिंग करते हैं। पुलिस इस पर अपनी पैनी नजर बनाये रहे। रामबारात को सकुशल तरीके से निकलवाया जाये। कोई भी माहौल बिगाडऩे का प्रयास करे, उस पर तुरन्त कार्यवाही की जाये। किसी के साथ कोई रियायत न बरती जाये। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *