24 घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ में छह गौ तस्करों को पकड़ा

एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दो मौके से फरार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 24 घंटे के अंदर गौ तस्करी करने वाले गिरोह ६ तस्करों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक के पैर में गोली लगी। इस दौरान दो मौके से फरार हो गये।
बीते मंगलवार की रात वानर सेना जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ एक कंटेनर पडक़ा था, जिसमें करीब २५ गौवंश थे। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गये थे। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। बुधवार रात्रि थानाध्यक्ष जहानगंज जितेंद्र पटेल को तस्करों के निकलने की सूचना मिली। पुलिस ने ग्राम बरना खुर्द के चौकसी बढ़ा दी। इस दौरान कुछ संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जबावी फायरिंग की। इस दौरान एक तस्कर के पैर में गोली लग गयी। गोली लगते ही आरोपी जमीन पर गिर गया। गोली लगने से तस्कर उवैश पुत्र सलीम निवासी ग्राम नगलिया थाना अजीम नगर जनपद रामपुर घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उवैश सहित ६ गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस घायल को सीएचसी कमालगंज ले गयी । जहां से मेडिकल परीक्षण के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान दो गौ तस्कर मौके से फरार हो गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *