बालिका वर्ग में पांच व बालक वर्ग में तीन जीते गोल्ड मेडल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में हुआ। प्रतियोगिताओं में 8 विकास क्षेत्रों के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुक्केबाजी प्रशिक्षक अथक पटेल एवं मनोज कुमार ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर पुरुस्कृत किया। बालिका वर्ग में पांच गोल्ड व बालक वर्ग में तीन गोल्ड पदक प्राप्त कर उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर के छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा बनाया। जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, जिला व्यायाम शिक्षिका दुर्गा वर्मा, अरुण यादव, कुलदीप कुमार यादव, आलोक कुमार, मनीष यादव, संजीव यादव, अंकित यादव, विमलेश, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे। बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में 25 से 30 किलो भार वर्ग में उत्तम राजेपुर प्रथम, ब्रह्मानंद बढ़पुर द्वितीय व नीलेश शमशाबाद तृतीय रहे। 30 से 35 किलो भार वर्ग में आर्यन राजेपुर प्रथम, शोभित बढ़पुर द्वितीय, प्रांशु मोहम्मदाबाद तृतीय रहे। 35 से 40 किलो भार वर्ग में दीपक राजेपुर प्रथम, कुनाल बढ़पुर द्वितीय रहे। 40 से 45 किलो भार वर्ग में नईम मोहम्मदाबाद प्रथम, अंकित राजेपुर द्वितीय, आर्यांश बढ़पुर तृतीय रहे। 45 किलो भार वर्ग में मोहित बढ़पुर प्रथम, लकी मोहम्मदाबाद द्वितीय, सुमित शमशाबाद तृतीय रहे। कुश्ती बालिका वर्ग 25 से 30 किलो भार वर्ग में क्षमा राजेपुर प्रथम, सुशीला शमशाबाद द्वितीय, आकांक्षा बढ़पुर तृतीय रही। 30 से 35 किलो भार वर्ग में नेहा राजेपुर प्रथम, खुशबू बढ़पुर द्वितीय, तनू मोहम्मदाबाद तृतीय रही। 35 से 40 किलो भार वर्ग में सुहानी राजेपुर प्रथम, अनिक्ता बढ़पुर द्वितीय, सिमर नगर क्षेत्र तृतीय रही। 40 से 45 किलो भार वर्ग में उमांशी राजेपुर प्रथम, पारुल नगर क्षेत्र द्वितीय, कीमती बढ़पुर तृतीय रही। 45 किलो भार वर्ग में नैन्सी राजेपुर प्रथम, नेहा मोहम्मदाबाद द्वितीय रही। सभी विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर पुरुस्कृत किया गया।
कुश्ती प्रतियोगिता में राजेपुर विकास खण्ड का रहा दबदबा
