फर्रुखाबाद/कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने त्यौहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर कमालगंज में रेलवे रोड पर पैदल मार्च किया। इस दौरान आसपास के दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। डीएम, एसपी ने फुटपाथ पर ठेले लगाकर खाद्य सामिग्री की बिक्री करने वाले दुकानदारों को साफ -सफाई रखने व क्वालिटी अच्छी रखने के लिये निदेशित किया। इस दौरान डीएम, एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारी पुलिस बल देखकर दो पहिया वाहन चालक रोड छोड़ते नजर आये। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम, एसपी ने कमालगंज की परखी सुरक्षा व्यवस्था
