फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी की अध्यक्षता में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान क्लब प्रभारी पूनम शुक्ला, पारुल जैन, दर्शना शुक्ला के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पर्यावरण मानव कल्याण में विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, जैव विविधता, गणित, भौतिक संकल्पना पर मॉडल लगाकर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं से प्रश्न पूछे। जिसका अधिकांश छात्राओं ने संतोष जनक उत्तर दिया। भौतिक सृजनात्मक कल्पनाशील प्रदर्शन को सभी सराहा। निर्णायक मण्डल में पारुल जैन, पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला रही। वैकल्पिक ऊर्जा सीनियर वर्ग में गणित मॉडल एवं भौतिकी अवधारण प्रदर्शन जूनियर वर्ग में चयनित हुई। इस मौके पर विद्यालय की सभी शिक्षिकायें मौजूद रही।
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं के मॉडलों को सराहा गया
