छठ पूजा की तैयारी के संबंध में पूर्वांचल समिति की बैठक सम्पन्न

पांचाल घाट की साफ-सफाई के लिए डीएम से आज मिलेगी समिति
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोक महापर्व छठ पूजा की तैयारी के सम्बन्ध में पूर्वांचल विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक पंडित हरेन्द्र नाथ दुबे के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में छठपूजा पांचाल घाट पर ही पूर्व की भांति की जायेगी। बैठक में तय हुआ कि घाट की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सजावट तथा सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी से सोमवार को मिलकर अवगत कराया लायेगा। बैठक के बाद पांचाल घाट का पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर बीबी सिंह, डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, पंडित हरेन्द्र नाथ दुबे, मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल की डायरेक्टर डा0 अनीता रंजन, प्रमोद कुमार झां, केदार शाह, अजीत भट्ट, मुकेश कुमार, शमीम अहमद, एनडी प्रसाद, रामबाबू शाह, नथुनी गुप्ता, रोविन गुप्ता, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *