मामा ने तीन साल की भांजी से किया दुष्कर्म, हत्या कर शव दफनाया

आंध्र प्रदेश: तिरुपति जिले के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तीन साल की एक छोटी सी बच्ची के साथ खेलने वाले मामा ने ही उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर उसके शव को दफना दिया। तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार, बच्ची का मामा 24 साल के नागराजू ने शुक्रवार की शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया। नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ आकर खेलता था। शुक्रवार की शाम को भी वह बच्ची के साथ खेल रहा था और फिर उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वह बच्ची को लालच देकर उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी और शव को दफना दिया।  बच्ची जब काफी देर से नहीं दिखी तो उसके माता-पिता ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। आसपास के लोगों से उन्हें पता चला कि बच्ची को आखिरी बार नागराजू के साथ देखा था। फिर माता-पिता ने थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।  पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर नागराजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रात करीब नौ बजे एक सरकारी स्कूल के पास जमीन में दफनाई गई बच्ची का शव बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *