नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जनपद मैनपुरी के करहल विधानसभा में जनपद के सपा नेताओं ने सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में दर्जनों गांवों में जाकर प्रचार प्रसार किया और वोट देकर सपा को जिताने की अपील की।
कस्बा नवाबगंज के गांव सिरमौर बांगर निवासी साजिद अली खान जो समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष है। उन्होंने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव तथा अन्य साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में मैनपुरी के करहल विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के पक्ष में माहौल बनाने के लिए कई गांव का दौरा किया। सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र में लोगों से मिलकर सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। वहीं मैनपुरी के अल्पसंख्यक सभा जिला सचिव डा0 फजीलत अली के साथ मैनपुरी के कस्बा बरनाहल ली नगला सहित कई गांव का भ्रमण किया और लोगों से अपील की कि सपा प्रत्याशी को जिताने की लोगों से अपील की। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हाजी अहमद अंसारी, अल्पसंख्यक सभा फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष साजिद अली खान, मुजाहिद अंसारी, कमल हसन रऊफ कुरैशी सहित आधा दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने करहल विधानसभा के कई गांव में प्रत्याशी के लिए मांगें वोट
