पंचायत घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर हजारों की चोरी.

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पंचायत घर के मुख्य गेट का कुंडा तोड़कर अज्ञात चोरों ने इनवर्टर बैटरी तथा आवश्यक प्रपत्र चोरी कर लिये। ग्रामीणों की सूचना के बाद ग्राम प्रधान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नवाबगंज पुलिस को तहरीर दी।
जानकारी के अनुसार विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर जहां अज्ञात चोरों द्वारा बीते दिवस की रात्रि पंचायत घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह के वक्त ग्रामीण शौचक्रिया के लिए रास्ते से गुजर रहे थे। जब लोगों की नजर पंचायत घर के दरवाजे की ओर पड़ी तो लोगों को शंका हुई, क्योंकि पंचायत घर का मुख्य गेट खुला हुआ था तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान को दी गई। जिस पर ग्राम प्रधान संजय कुमार ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की। ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया पंचायत घर में रोशनी की सुविधा के लिए रखा गया इनवर्टर तथा बैटरी को चोर चोरी कर ले गये। उन्होंने यह भी बताया प्रधान कक्ष के अंदर अलमारी तोड़कर आवश्यक प्रपत्र भी चोरी कर लिये। प्रधान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नवाबगंज थाना पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। वह मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के बाद कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *