फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव समिति द्वारा मिस्टर फर्रुखाबाद हर्ष दुबे एवं मिस फर्रुखाबाद शिवांगी चौहान द्वारा भट्टा श्रमिकों को कपड़े वितरित किए गए। कपड़े पाकर भ_ा श्रमिकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि हम लोगों की कोई भी सुनने वाला नहीं है। श्रमिकों ने बताया कि यहां पर हम लोगों का शोषण किया जाता है। हर्ष दुबे ने उन लोगों से अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा प्रदान करने और बाल मजदूरी न करवाने की सलाह दी। मिस फर्रुखाबाद शिवांगी चौहान ने बच्चों को कपड़े वितरित करते हुए काफी प्रसन्नता का अनुभव किया और उन्होंने कहा कि कभी भी हम लोगों की आवश्यकता हो हम लोग हमेशा सेवा के लिए तैयार है। साथ ही बच्चों के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर अभय तिवारी, केशव कुशवाह, अभिषेक कटियार, विशाल शाक्य, अंकित पांडेय, अनुपम मिश्र, रजत पांडेय मौजूद रहे।
मिस्टर एवं मिस फर्रुखाबाद ने भट्टे पर श्रमिकों को बांटे वस्त्र
