तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, चालक घायल

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज रफ्तार बोलेरों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चालक घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मौनी बाबा आश्रम के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक उछलकर खंदी में जा गिरी। टक्कर लगने से बाइक चालक राजेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नरसिंहपुर, थाना कोतवाली कायमगंज घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने बाइक सवार युवक को खंदी से निकाला। घायल युवक ने बताया कि वह शाहजहांपुर से खाटू श्याम मंदिर से वापस लौट रहा था, तभी शमसाबाद की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें उसकी बाइक भी छतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने निजी वाहन से सीएचसी शमसाबाद में भर्ती कराया। जहां घायल युवक राजेन्द्र का उपचार जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *