बुखार से पीडि़त चल रही बालिका की मौत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव हल्दीखेड़ा निवासी प्रियंका उम्र 12 वर्षीय पुत्री पप्पू जो की महाराज बेटी इण्टर कॉलेज मे कक्षा 7 की छात्रा थी। बीते दिनों से उसे बुखार आ रहा था। आगरा से उसका उपचार चल रहा था। आज हालत बिगडऩे पर परिजन आनन-फानन में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान डा0 जितेन्द्र कुमार ने प्रिंयका को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही मॉ पूरन देवी सहित भाई अमन, जतिन, रतन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *