बूथ स्तर तक महिलाओं की भागीदारी से होगी सपा की जीत: रीबू श्रीवास्तव

*सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष का नगर में जोरदारी से स्वागत
*बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का नगर में जोरदारी से स्वागत किया गया। इस दौरान डा0 अरविन्द गुप्ता के निवास पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने और महिलाओं को सक्रिय होकर पार्टी की मजबूती के लिए लगने का आवाह्न किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव में समाजवादी महिला सभा की बूथ स्तर तक संगठन की भागीदारी हो और महिलाएं बढ़-चढ़कर के चुनाव में हिस्सा लें तथा समाजवादी पार्टी को जीत दिलाये। उन्होंने कहा कि जब आधी आबादी की भागीदारी समाजवादी पार्टी में होगी, तभी हम नगर निकाय चुनाव में मजबूती से शरीक हो सकेगे। इस मौके पर महिला सभा जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह, बबली राजपूत, पूजा, रामा, रिंकी, वसुधा देवी, लक्ष्मी, गीता, संगीता, मिथिलेश, नीलम, श्रद्धा, सरस्वती आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *