सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में रहूंगा हाजिर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अनुराग दुबे उर्फ डब्बन ने सुप्रीम कोर्ट की पुलिस पर सख्त टिप्पणी के बाद पहली बार मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रख है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में मुझे बुलाया जायेगा तो मैं कोर्ट में निश्चित उपस्थित हो जाऊंगा।
अनुराग दुबे उर्फ डब्बन ने कहा कि मैं सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का दिल से धन्यवाद देता हूं। मैंने कभी सुना नहीं था कि ऐसा आदेश हो सकता है, जैसा आदेश मेरे लिए हुआ। 14 जुलाई 2021 को मेरे बड़े भाई डा0 अनुपम दुबे ने फर्रुखाबाद न्यायालय में आत्म समर्पण किया था। इसके बाद मेरे सभी भाइयों पर मुकदमेबाजी चालू हो गई। हमें अयोध्या से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि मेरा कोई वारंट नहीं था। 2020 के मुकदमे में नाम बढ़ाकर जेल भेज दिया गया। तब से अब तक 26 मुकदमे दर्ज किए गए। पूरे परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने एक मुकदमे में स्टे कर दो महीने का समय दिया तो 50 हजार का इनाम कर दिया गया। इस पर मुझे सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट में मैंने अपना मोबाइल नंबर दे रखा है। मुझे कोई सम्मन नहीं दिया गया। मेरे घर पर 82 की कार्रवाई चस्पा कर दी गई। पुलिस मेरा एनकाउंटर करा सकती है। डब्बन ने पुलिस से जान का खतरा बताकर सीएम व पीएम से सीबीआई जांच कराये जाने की मांग की है।
पुलिस मेरा कर सकती है एनकाउंटर, सीएम व पीएम से सीबीआई जांच की मांग : डब्बन
