अमिताभ श्रीवास्तव
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक सोमवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, सदस्य,सुरेन्द्र कुमार,उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), लखनऊ/सदस्य सुश्री ऋतु सिंह, सचिव सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण/सम्भागीय परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान विभिन्न प्रकरणों व आवेदनों से सम्बन्धित आपरेटर/वाहन स्वामी आदि भी उपस्थित रहे।बैठक में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की अनुपालन आख्या का अवलोकन किया गया।मोटर गाड़ी अधिनियम 1988 की धारा-86 के अधीन 34 प्रकरणों को प्राधिकरण के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया जिसमें निर्णय लिया गया कि ओवरलोडिंग/परमिट शर्तों के उल्लंघन आदि नियमों को तोड़ने वालों को चालान भुगतने व सहमत शुल्क जमा करने हेतु नोटिस दिए जाने के बावजूद जुर्माना नहीं जमा किया गया। इस दौरान उपस्थित वाहन स्वामियों को सुना गया।इसमें 37 प्रकरण में से 03 आवेदकों द्वारा सहमत राशि जमा करायी गई एवं चालान निस्तारित करा लिया गया।ऐसे अन्य 34 प्रकरण में वाहन स्वामियों को अन्तिम अवसर देते हुए आगामी 15 जनवरी तक परमिट का निलम्बन करते हुये चालान/सहमत राशि जमा कराने हेतु निर्देश दिया गया तथा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि आगामी 15 जनवरी तक सभी वाहन स्वामी चालान निस्तारित करा लें और निलम्बन अवधि में मूल परमिट कार्यालय में जमा कराये अन्यथा इस तिथि के बाद उनका परमिट स्वतः निरस्त समझा जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी परमिट धारक वाहन स्वामी की होगी।
इसके अलावा मोटर गाडी अधिनियम 1988 की धारा 72 के अन्तर्गत मंजिली गाड़ी के स्थायी परमिट स्वीकृत करने के सम्बन्ध में वाहन स्वामियों द्वारा 04 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। निर्णय लिया गया कि कटका खानपुर से अकबरपुर वाया पौढी सेमरी (अराष्ट्रीयकृत मार्ग) पर की आवेदिका को सुना गया तथा परमिट इस शर्त के साथ स्वीकृत किया गया है कि 15 जनवरी तक वाहन पर सभी चालानों का निस्तारण अविलम्ब कराने के उपरान्त ही परमिट जारी किया जाएगा अन्यथा नहीं।पुष्पेन्द्र यादव के आवेदन वाहन पर 20 चालान लम्बित होने के कारण परमिट संबंधी निर्णय अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया।प्राधिकरण द्वारा कहा गया कि बार बार चालान होना, नियर्मा का उल्लघंन करना व तत्पश्चात चालान न भुगतना नितान्त आपत्तिजनक है, इसलिए परमिट धारको आवेदकों को नियमों का पालन करना चाहिए।कादीपुर से पट्टी वाया चांदा व प्रतापगढ़ से शुकुल बाजार वाया अन्तु-अमेठी- -गौरीगंज-जगदीशपुर (अराष्ट्रीयकृत है मार्ग) पर एक एक स्टेज कैरिज परमिट स्वीकृत किया गया है।बैठक के अन्त में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) सचिव सुश्री ऋतु सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद दिया गया।
