कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम श्रंगीरामपुर निवासी सतीश पुत्र स्वर्गीय पन्नालाल ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया पीडि़त के पास एक ई-रिक्शा है। जिससे सवारी ढोने का काम करता है। दिनांक 26.10.२०24 को 10.00 बजे वह राजपुर से कुछ सवारियां लेकर श्रंगीरामपुर पोस्ट ऑफिस गया था। ई-रिक्शा ऋषि गुप्ता के घर के नजदीक खड़ा करके सवारी को छोडऩे पोस्ट ऑफिस के अंदर गया था। जब पीडि़त वापस आया तो उसने देखा कि जहां पर ई-रिक्शा खड़ा किया था वहां पर नहीं था। थोड़ी दूरी पर खड़ा था और उसकी बैटरी गायब थी। जब पीडि़त ने पता किया तो पता चला शिवम गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी ग्राम श्रंगीरामपुर नई बैटरी चुराई है। जब पीडि़त द्वारा शिवम गुप्ता से बैटरी चुराने का विरोध किया गया, तो उसने उसे घर से भगा दिया। मेरे ई-रिक्शा का नंबर यू.पी.76टी8155 है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली है
