आवारा सांडों के स्वछंद विचरण करने से राहगीरों में दहशत

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। आवारा पशुओं के आतंक से राहगीर खासे परेशान हैं। यह हिंसक जानवर कभी भी किसी पर भी हमला कर उसे घायल कर सकते हैं। कभी-कभी तो बुजुर्ग या बच्चों की मौत तक हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद इन आवारा जानवरों को खुलेआम घूमने की नगर पालिका इजाजत दे रहा है।
जानकारी के अनुसार शासन व प्रशासन के सख्त आदेश हैं कि आवारा पशुओं को तुरंत गौशाला में बंद किया जाये। जिससे वह किसान व जनमानस का नुकसान न कर सकें, लेकिन शासन प्रशासन के इस आदेश का मातहत पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे आवारा जानवर नगर में आराम से घूम रहे हैं। जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल है। राहगीरों का कहना है कि जानवर कभी भी हिंसक होकर हमला कर सकते हैं। जिससे व्यक्ति की जान पर बन आती है। बीते दिन रविवार को किसानों की समस्याओ के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी रवेन्द्र सिंह ने किसानों को मन्डी समिति में बुलाया था। वार्ता होने के बााद किसान नेता चन्द्र सिंह जाट निवासी जटवारा थाना कायमगंज जैसे ही मन्डी समिति के गेट पहुचे, तभी अचानक वहाँ आपस में लड़ रहे आवारा साँड ने उन पर हमला कर दिया था। जिससे किसान नेता घायल हो गये थे। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *