बच्चों का भविष्य सुनहरा होने के बजाय हो रहा अंधकारमय
बच्चे कर रहे सफाईकर्मी का कार्य, शिक्षक पहुंचते 10.20 पर
खंड शिक्षाधिकारी बोले शीघ्र जारी किया जायेगा नोटिस
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। शासन प्रशासन जहां बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के प्रयत्नशील है और करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा रहा है, लेकिन गुरुजन सरकार के इस मंसूबे पर खरे नहीं उतर रहे हैं। जिससे नौनिहालों का भविष्य सुनहरा होने के बजाय अंधकारमय होता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कमालगंज क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गदनपुर देवराजपुर में सोमवार को जब संवाददाता पहुंचा, तो बच्चे पढ़ाई न कर खेलने में व्यस्त दिखे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना कभी भी विद्यालय समय से नहीं आती हैं। हमेशा लेटलतीफ ही आती हैं। जिससे बच्चे इधर उधर खेलते रहते हैं। बच्चों का कहना है कि स्कूल में न तो प्रार्थना होती है और न ही ढंग से पढ़ाई। बच्चों का कहना है कि यदि हम किसी से विद्यालय के बारे में किसी से शिकायत करते हैं, तो प्रधानाध्यापिका हमें डांटती हैं। जिससे हम लोग अपनी मुंह नहीं खोलते हैं। बच्चों का कहना है कि विद्यालय में कई बार पत्रकार आये, लेकिन विद्यालय में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वहीं अध्यापिकायें भी स्कूल समय से नहीं आती हैं, कभी १० बजे तो कभी १०.२० तक विद्यालय आती हैं। जबकि स्कूल में पहुंचने का टाइम 9.00 बजे होता है। विद्यालय आने के बाद न तो प्रार्थना होती है और न ही पीटी करवायी जाती है। वहीं गांव के लोगों ने बताया की स्कूल की साफ-सफाई बच्चे ही करते हैं। स्कूल की रसोइया से जब संवाददाता ने कुछ बात पूछने का प्रयास किया तो रसोईया कोई भी जवाब देने से मना कर दिया, जबकि रसोईया 8.30 बजे गेट खुलने के बाद साफ -सफाई, सब्जी बनाने का काम शुरू कर देती हैं। रसोइयों का कर्तव्य है कि साफ सुथरा भोजन बच्चों को मिलना चाहिए, लेकिन रसोईया वहीं करती हैं, जो प्रधानाध्यापिका कहती हैं। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार पाल ने बताया है जानकारी के बाद नोटिस जारी किया जाएगा।
जब पढ़ेगा इंडिया नहीं, तो कैसे बढ़ेगा इंडिया.? उ0प्रा0वि0 गदनपुर देवराज में शिक्षा व्यवस्था मिली चौपट
