रात दिन खोला जाये शौचालय-ईओ

साफ-सफाई का रखा जाये विशेष ध्यान
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत खिमसेपुर के सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिये कि शौचालय रात दिन खुले और उनमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।
जानकारी के अनुसार सोमवार को अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा ने नगर पंचायत खिमसेपुर पहुंचकर सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिये कि शौचालय में ताला न डाला जाये। उसे रात दिन खोला जाये। जिससे ग्रामीणों को शौचक्रिया करने में खेतों में न जाना पड़े। साथ ही कहा कि साफ-सफाई व पानी आदि का विशेष ध्यान रखा जाये। लापरवाही न बरती जाये। वह किसी भी समय निरीक्षण दोबारा कर सकते हैं। इसलिए सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी बखूबी करें। इस मौके पर बड़े बाबू रामभुवन यादव, जितेंद्र सहित नगर पालिका के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *