छात्र ने प्रिंसिपल को सिर में मारी गोली, मौके पर हुई मौत

छतरपुर: छतरपुर के धमोरा में एक छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना धमोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय की है। बताया जाता है कि छात्रा ने बाथरूम में जाकर प्रिंसिपल के सिर में गोली मार दी। प्रिंसिपल की उम्र 55 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतक का नाम सुरेंद्र कुमार सक्सेना बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रिंसिपल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं एसएफल की टीम भी घटनास्थल की बारीकी से जांच करने में जुटी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।

छतरपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह धमोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ थे. आरोपी छात्र ने शौचालय के अंदर प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी और वह फरार हो गया. आरोपी छात्र नाबालिग बताया जा रहा है. वह ढीलापुर गांव का रहने वाला है और विद्यालय का ही विद्यार्थी है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की. आरोपी छात्र स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आता हुआ कैद हो गया है.

प्रिंसिपल का स्कूटर गायब

हत्या की वारदात के बाद प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना का स्कूटर भी स्कूल से गायब है. यह आशंका जताई जा रही कि आरोपी छात्र ही स्कूटर लेकर फरार हो गया है. अभी वारदात का कारण सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही वारदात का कारण पता चल पाएगा.

धमाके की आवाज से विद्यार्थी सहमे

जैसे ही विद्यालय में परिसर में गोली चलने की घटना हुई वैसे ही दूसरे विद्यार्थी भयभीत हो गए. इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. बताया जा रहा है कि शिक्षक को सिर में एक ही गोली मारी गई है. इस घटना से उनके मौके पर ही मौत हो गई.

सीसीटीवी में कैद घटना

स्कूल में गोलीकांड की इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. सभी छात्र और शिक्षकों में दहशत का माहौल है. पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इसके अलावा पुलिस स्कूल स्टाफ और छात्रों से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से छात्र स्कूटी लेकर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *