तीन प्राइवेट बसों सहित आदि वाहनों के काटे चालान
कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नियमों के प्रति जागरुक करते हुए चालान की कार्रवाई भी कर रही है।
रविवार को शहर सहित कस्वा ठठिया में निरीक्षक यातायात अरशद अली ने जगह- जगह चेकिंग का अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात के नियमों की अनदेखी करते हुए 03 प्राइवेट बसों सहित अन्य प्रकार के कई वाहनों के जहां चालान किए। वहीं पुलिस ने जगह- जगह वाहन चालकों एवं जन सामान्य को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाएं रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुये कई वाहनों का चालान किया। साथ ही प्राइवेट बसों को भी चेककर टीएसआई अरशद अली ने बिना फिटनेस प्रपत्र से सड़क पर फ़र्राटे से दौड़ रही। एक जेएसए टेंपो को सीज कर कोतवाली ठठिया में खड़ा कराया। यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार, विजय बाबू, आरक्षी यातायात अंकुर सहित आदि रहे।
