संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर बिजली विभाग की टीम पहुंची है. बिजली विभाग की टीम मीटर रीडिंग ले रही है. इस दौरान उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है.
बिजली विभाग की टीम उनके घर मीटर रीडिंग करने और एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की जांच करने के लिए पहुंची है बिजली कनेक्शन में अनियमितता को लेकर संभल के सांसद जिया उर रहमान जांच के घेरे में आए हैं. बिजली विभाग ने उनके परिसर में बिजली के इस्तेमाल में अनियमितताओं को चिन्हित किया है. संभल के दीपासराय में 200 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की एफआईआर की गई है. संभल तहसील में बिजली उपभोक्ताओं पर 101 करोड़ का बकाया है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Heavy security presence outside the residence of Samajwadi Party MP Zia ur Rehman Barq in Sambhal. The State Electricity Department has flagged irregularities in electricity usage at the premises of the MP. pic.twitter.com/0BBlN3cOL9
— ANI (@ANI) December 19, 2024
मामले की जानकारी देते हुए संभल के एडिशनल एसपी शिरिश चंद्रा ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा पुलिस बल की मांग की गई थी. जिसके संदर्भ में पर्याप्त पुलिस बल दिया गया है, जिससे किभी भी स्थिति से निपटा जा सके. बिजली विभाग की टीम जांच कर रही है. वहीं, संभल की एसडीएम बिजली चोरी को लेकर यह हमारा रेगुलर अभियान चल रहा है. पहले से इनपुट थे कि बिजली कनेक्शन का जो वैध तरीका होता है, उसे फॉलो नहीं किया गया है.
#WATCH | Shrish Chandra, Additional SP Sambhal says, "Electricity Department had sought Police presence. They have been provided adequate force so that they can do their work smoothly. Police force is here and it will ensure smooth work. We are ready to face any kind of… https://t.co/YyNEiOzz7M pic.twitter.com/NMJMMwLviP
— ANI (@ANI) December 19, 2024
उधर सपा सांसद के अधिवक्ता कासिम जमाल ने बताया कि सांसद नंबर एक की बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनके घर पर 10 किलोवाट का सोलर प्लांट लगा है. वह सोलर प्लांट की बिजली का ही इस्तेमाल करते हैं. इसी की वजह से घर का बिजली बिल शून्य आ रहा है. सपा सांसद बिजली का मासिक चार्ज जमा करते हैं.
इससे पूर्व जिले में मस्जिद और मदरसों से पूरे मोहल्ले को बिजली देने का मामला पकड़ा गया था. 14 दिसंबर को इसका खुलासा हुआ था. तड़के 5 बजे ही DM और SP ने छापेमारी की थी. यह बिजली चोरी सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के इलाके में हो रही थी. जिले में मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी. इसके बाद से पुलिस-प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर है. उपद्रवियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इस बीच बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं.
