कायमगंज ब्लाक में मनाया गया सुशासन सप्ताह

कृषि रक्षा इकाई गोष्ठी भी सम्पन्न
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड सभागार में गोष्ठी सम्पन्न हुई। विकास खण्ड स्तरीय कर्मचारी अधिकारी एंव ग्रामीणो के द्वारा प्रतिभाग किया। गोष्ठी की अध्यक्षता बीडीओ उपेन्द्र नाथ खरवार ने की। जिसमे ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणो की समस्याओं के निस्तारण एंव उनकी समस्याओं को ग्राम स्तर पर ही सुनकर निस्तारित की जाने का प्रयास करने हेतु सभी कर्मचारी को प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही एक गोष्ठी एंव कार्यशाला का आयोजन कृषि रक्षा इकाई पितौरा कायमगंज में भी किया गया। जहां कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग के वैज्ञानिको एंव कर्मचारियों के द्वारा उपस्थित कृषकों एंव ग्रामीणों को जैविक खेती, रासायनिक खाद का उपयोग कम करने व अन्य कृषि तकनीक की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। बैठक में काफी संख्या में किसान ग्रामीण उपस्थित हुये। गोष्ठी का संचालन राहुल कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि ने किया। गोष्ठी मे अनुराग सक्सेना सहायक विकास, शाशि देव सिंह, कमल कुमार, आनन्द गंगवार ग्राम्य विकास अधिकारी उपस्थित हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *