भाजपाईयों ने मनाया वीर बाल दिवस

कंपिल, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री के आह्वान पर मंगलवार को नगर के एक गेस्ट हाउस में वीर बाल दिवस मनाया गया। मुख्य अथिति भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने बताया गुरु गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों ने धर्म की रक्षा हेतु हंसते हंसते जान दी थी। हमें भी अपने प्राणों से बढक़र धर्म की रक्षा करनी चाहिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि वीर बाल दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर की थी। हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह दिवस साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है। जिला महामंत्री डी0एस0 राठौर ने कहा कि वजीर खान ने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। आज उसी स्थान को फतेहगढ़ साहिब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने उपस्थितजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह दिवस देश के वीर और साहसी इतिहास को सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारे युवाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना चाहिए। अन्य नेताओं ने गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रों की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नंदराम शाक्य, निशांत गुप्ता, लालाराम शाक्य, भूरे श्रीवास्तव, सुरेंद्र सैनी, आलोक राजपूत, मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख के0के0 चतुर्वेदी, बबलू शुक्ला, विवेक शुक्ला, किशनू चतुर्वेदी, विवेक चौहान, रामेत वर्मा आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *