प्रयागराज में ड्यूटी के दौरान फर्रुखाबाद के एसएसआई की हृदयगति रुकने से मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर कोतवाली में तैनात एसएसआई की प्रयागराज कुंभ में ड्यूटी करने के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गयी। इस घटना से साथी पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी।
जानकारी के अनुसार एसएसआई मदन लाल पिपिल 15 मार्च को शहर कोतवाली में आये थे। वह जनपद बुलंदशहर के निवासी थे। २० नवम्बर को उनकी ड्यूटी प्रयागराज कुंभ मेले में लगा दी गई थी। वह कुंभी परिसर में ड्यूटी कर रहे थे। रात्रि में अचानक उनकी हालत बिगड़ गयी। साथी पुलिस कर्मियों ने चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि हृदयगति रुकने से मौत हुई है। इस घटना की जानकारी होने पर शहर कोतवाली में शोक की लहर दौड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *