आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम: पुरस्कार के लिए नवाबगंज ब्लाक का हुआ चयन

एक करोड़ की धनराशि का हुआ आवंटन, प्रदेश में 8 ब्लाकों का हुआ चयन
ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन को बधाई देने वालों का लगा तांता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक नवाबगंज को पुरुस्कार के लिए चिन्हित किया गया है। यह जानकारी जैसे ही लोगों को हुई तो ब्लाक प्रमुख डा0 अनीता रंजन को बधाई देने वालों का तांता लग गया। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में आठ ब्लाक पुरुस्कार के लिए चिन्हित किये गये। जिसमें फर्रुखाबाद जनपद के ब्लाक नवाबगंज का नाम शामिल है। इसकी सूचना भारत सरकार नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुबह्मण्यम ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दी। आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के तहत ब्लाक नवाबगंज को एक करोड़ की धनराशि पुरुस्कार के तौर पर रखी गई है। नीति आयोग के कार्यकारी अधिकारी ने पत्र के माध्यम से नवाबगंज ब्लाक प्रमुख डा0 अनीता रंजन व उनकी टीम को बधाई दी है।
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उद्देश्य चिन्हित आकांक्षी ब्लॉकों में सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार करना है। प्रत्येक ब्लॉक प्रमुख विषयों के अंतर्गत वर्गीकृत प्रमुख सामाजिक, आर्थिक संकेतकों की निगरानी पर ध्यान केंद्रित करता है। स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और संबद्ध सेवाएं, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास एक अनोखी पहल में एबीपी और एडीपी के शीर्ष रैंकरों को नीति आयोग में बने वॉल फॉल पर लगाया जाएगा। यह आकांक्षी ब्लॉकों और जिलों द्वारा अपने संकेतकों को बेहतर बनाने और इस प्रकार सराहनीय प्रगति हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों और परियोजनाओं को प्रदर्शित करता है। ब्लाक प्रमुख डा0 अनीता रंजन ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो और उसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी/नवाबगंज खण्ड विकास अधिकारी अधिकारी सुनील श्रीवास्तव ने हमारे संवाददाता को बताया कि हमारी ब्लाक प्रमुख की मेहनत का नतीजा है कि हमारा ब्लाक आकांक्षी ब्लाक कार्यक्रम के लिए चिन्हित किया गया है जिसके लिए वह बधाई की पात्र है। वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह गौर ने भी ब्लाक प्रमुख को बधाई देने के साथ-साथ ब्लाक की पूरी टीम को भी बधाई दी है। वहीं ब्लाक राजेपुर को भी इस पुरुस्कार के लिए चिन्हित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *