फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति फर्रूखाबाद में मालवीय सभागार में आज मुख्य अतिथि ग्रंथी मंगल सिंह , जिला संघ प्रमुख विजय अवस्थी, कैलाश मिश्रा, शिवविलास त्रिवेदी, अमित सिंह, संजीव चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व वीर बालक के चित्रों पर माल्यार्पण ब पुष्परचन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कार्यक्रम की भूमिका स्पष्ट करते हुए बताया गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए जिससे हमारा राष्ट्र एक विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हो सके तत्पश्चात लोहाई रोड गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी मंगल सिंह ने विस्तार से गुरु गोविंद सिंह और उनके पुत्र के मुगलों के खिलाफ लड़ने का इतिहास विस्तार से समझाया इसके बाद संघ कार्यवाहक विजय अवस्थी,अमित ने भी अपने विचारो को रखा इसके बाद विद्यालय के भैया बहनों ने नाटक मंचन के द्वारा वीर बालक फतेह सिंह ब जोरावर सिंह के किरदारों को बखूबी निभाया कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल मिश्र ने किया इस अवसर पर प्रदीप सेंगर,प्रदीप अवस्थी ,रामानंद पांडे ,कृष्ण कुमार, वीरेश परमार शिवकुमार यादव, बृजपाल सिंह आलोक, संजीव ,गोविंद, रजनीश रितु, अमृता, अपर्णा, पल्लवी ,अंजलि , आर्तिका शुक्ला आदि उपस्थित रहे
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का इतिहास किया गया जीवंत
