दो दिवसीय सीबीएसई के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

 कक्षाओं को वर्गीकरण व सामान्य विषयों का अध्ययन की दी गई जानकारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेन्ट एन्थोनी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल छावनी फतेहगढ़ में सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज तथा सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली के विशेष ट्रेनिंग टीम द्वारा सीबीएसई विद्यालयों के चयनित प्रधानाचार्य/सीनियर शिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
सीबीएसई प्रयागराज के प्रशिक्षण प्रकल्प के सीईओ डा0 अखिलेश कुमार व सचिवालय प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली से आये उमेश चन्द्रा, पुष्पेन्द्र शर्मा, डा0 प्रेरणा मित्रा तथा राजीव मोहन पाण्डेय ने विभिन्न जनपदों से आये प्रधानाचार्य/सीनियर शिक्षकों को भारत सरकार द्वारा देश में लागू की गयी नई शिक्षा नीति-2020 की बारीकियों से जानकारी दी। नीति लागू होने के बाद छात्र-छात्राओं को जानकारी उपलब्ध करायी। नई शिक्षा नीति के अनुसार कक्षाओं का वर्गीकरण से किस प्रकार बच्चों को उत्कृष्टता प्रदान करेगा तथा उच्च कक्षाओं में सामान्य विषयों के अध्ययन के साथ किस प्रकार बच्चे अपने को रोजगार परख विद्याओं में अपने आप का निपुण बना सकते हैं इसकी पूरी योजना के बारे में प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य फादर जोबी जोजफ ने बताया कि सीबीएसई का ये दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूरी तरह से सफल रहा तथा लगभग 13 जनपदों से पधारे लगभग 42 प्रधानाचार्य/सीनियर शिक्षकों एक मास्टर ट्रेनर/विशेषज्ञ के रूप में नई शिक्षा नीति-2020 के प्रचार-प्रसार व लागू करने में सहायता के लिए पूरी तरह निपुण हो गये। साथ ही अब ये मास्टर ट्रेनर/विशेषज्ञ देश के विभिन्न जनपदों में स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों व अन्य संबंधित व्यक्तियों को नई शिक्षा नीति-2020 के बारे जागरूकता का प्रसार करेंगें। प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक सोनी, एन्टो विनीय, बेनती व सीबी आदि ने भूमिका प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *