लालगेट स्थित कब्रिस्तान के पास मिला सियार का बच्चा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्रामीण इलाकों में दहशत फैलाने वाले जंगली जानवर अब शहर में भी दिखायी देने लगे है। ऐसा ही एक जंगली जानवर (सियार) का बच्चा शहर के लालगेट डिग्गीताल स्थित एक कब्रिस्तान के पास मिला। सियार के बच्चे के देखने वालों की भीड़ लग गयी। कब्रिस्तान में रह रहे रहीस आलम ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सियार के बच्चे को स्थानीय लोगों के सहयोग से बांधकर रखा और वन विभाग टीम को जानकारी दी गई। सुबह 10 बजे सियार के बच्चे को जब देखा गया तो तरह-तरह की बात कही गई कि लोमड़ी है या सियार है, बिरजू है। अनस व राशिद ने सुबह 10 बजे जब सियार के बच्चे को पकड़ा, उसके बाद वह छुड़ाकर भाग गया। काफी मशक्कत के बाद उसे पकडक़र उसका पैर बांधा गया। बाद वन विभाग की टीम ने पहुंचकर सियार के बच्चे को कब्जे में लेकर वन में छोडऩे का फैसला लिया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सियार के बच्चे को देखने के लिए पहुंचे जो दोपहर तक चर्चा का विषय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *