कनाडा में भी हो सकता था दक्षिण कोरिया जैसा क्रैश, कनाडा में क्रैश हुआ प्लेन

दक्षिण कोरिया प्लेन हादसे के बाद एक और विमान हादसा हो गया है. कनाडा एयरलाइंस का एक विमान हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हो गया. घटना में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PAL एयरलाइंस का यह विमान (AC2259) सेंट जॉन्स से उड़ान भरा था. हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर लैंड करते ही रनवे से फिसल गया. लैंडिंग गियर टूटने के कारण उसमें आग लग गई. हादसे के बाद एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है.इस विमान में कितने लोग सवार थे, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. कनाडा में यह विमान हादसा दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हादसे के कुछ घंटे के बाद ही हुआ. दक्षिण कोरिया विमान हादसे में विमान में सवार सभी 179 लोगों की मौत हो गई.

कनाडा एयरलाइन का एक विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा है। एयर कनाडा के एक विमान को शनिवार रात को हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंंग करनी पड़ी है। इस विमान की लैंडिंग टूटे हुए गियर के साथ कराई गई है।  इस वीडियो में प्लेन से कुछ हिस्सों से आग की लपटे निकलती हुई साफ देखी जा सकती हैं। राहत की बात ये रही किसी जनहानि के बिना प्लेन की लैंडिंग कर ली गई। लैंडिग में थोड़ी सी भी देरी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *