दुनिया में हर दिन ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो और फोटो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक फोटो वायरल हो रही है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस फोटो को देखकर आप भी चौंक जाएंगे। चील और बाज जैसे पक्षियों की नजर पानी में तैरती मछलियों पर रहती है। मौका मिलते ही वह पानी में गोता लगाकर उनका शिकार कर लेते हैं।
Viral: इस दुनिया में सभी जीव एक-दूसरे का भोजन है. चील और बाज की नजर समंदर में तैरती मछलियों पर रहती है, तो शेर जंगल पर राज कर खुद से कमजोर जानवरों को खाकर अपनी भूख मिटाता है. डिस्कवरी और जियोग्राफी चैनल पर आज भी जीव-जतुंओं के जीवन-यापन के बारे में गहराई से बताया और दिखाया जाता है. वहीं, एक्सपर्ट जंगल में जाकर जीव-जंतुओं के बीच शोध करते हैं. इस बीच वो एक ऐसी शानदार और आंखों पर ना यकीन करने वाली तस्वीरें और वीडियो अपने कैमरे में कैद करते हैं, जो अविश्वसनीय लगती हैं. अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. वायरल फोटो में दिख रहा है कि एक हेरॉन पक्षी ने एक ईल (मछली) का शिकार किया और वो उसे हजारों फीट ऊपर आसमान में ले जाकर खाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे पहले मछली पक्षी के पेट को चीरकर बाहर निकल आई। इस हैरान करने वाली घटना को एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह फोटो वायरल हो गई है। इस तस्वीर में देखेंगे ईल पक्षी हेरॉन के पेट से बाहर निकलती हुई दिख रही है और हेरॉन अपने पैर पीछे कर हवा में उड़ता दिख रहा है. इस चौंकाने वाली तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा है,
