भाजपा ने मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की

जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी को दी शुभकामनाएं

कन्नौज, समृद्धि न्यूज़। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा जिला चुनाव अधिकारी विंध्यवासिनी ने की है। प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति के बाद मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के नामों पर मुहर लगी।
इस बार भाजपा ने नए कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से मौका दिया है और उन्हें मंडल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। हालांकि जिले के तीनों विधान सभा के अन्तर्गत आने वाले 16 मंडलों में से 15 मंडलों के मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि के नाम की घोषणा की गई।
पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक, कन्नौज नगर से शिवेंद्र कुमार, देहात से लोकेंद्र सिंह चौहान, मानीमऊ से राजेश राजपूत, जलालाबाद से रजनीपाल, ठठिया से राजन अवस्थी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं, छिबरामऊ नगर से दिलीप गुप्ता, देहात से आदित्य राजपूत, गुरसहायगंज से धर्मेंद्र कौशल, तेराजाकेट से अरुण सिंह, तालग्राम से विपिन तिवारी, प्रेमपुर से शिवकुमार सिंह, उमर्दा से योगेश नारायण चतुर्वेदी, सौरिख से मंजेश पाल, मढ़पुरा से प्रबल प्रताप सिंह, हसेरन धर्मेंद्र शाक्य को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा पार्टी की तरफ से जिला प्रतिनिधि के नामों पर मुहर लगा दी गई। जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी को शुभकामनाएं दी और दायित्वों का कुशल निर्वहन करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *