उद्घाटन कार्ड में नाम न देख संत समाज में रोष, किया पूजन का बहिष्कार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री मेला रामनगरिया पांचाल घाट पर लगने वाले मेले में तीन समिति भी हैं। जिनके अध्यक्ष भी हैं और आज जो मेला नागरिया का उद्घाटन होने जा रहा है। उस उद्घाटन कार्ड में केवल अधिकारियों के नाम है और उनके ही फोटो दिए गए हैं। इसलिए श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा से निर्णय लिया गया कि मेला उद्घाटन के पूजन का बहिष्कार कर रहे हैं एवं अन्य दोनों समितियां के भी संत पूजन में नहीं पहुंचेंगे। संत समिति के अध्यक्ष महाराज सत्यगिरी महाराज ने कहा कि यह संतों का अपमान है। जो उनका नाम कार्ड में डलवाया गया है, जबकि संत समाज पूज्यनीय समाज है। ऐसे में यदि संतों का ही नाम कार्ड से हटा दिया जायेगा, तो मेला उद्घाटन के अवसर पर पूजा अर्चना कौन करायेगा। यह प्रशासन को सोचना चाहिए। फिलहाल संतों के इस फैसले से एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय आदि को भी अवगत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *