फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर डॉ0 यादवेन्द्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट रुडक़ी हरिद्वार द्वारा संचालित संस्था उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा एवं हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुडक़ी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 150 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा नामक पुस्तक का विमोचन हुआ। जिले की नवाचारी शिक्षिका पूनम शुक्ला को सहायक अध्यापिका मदन मोहन कानोडिया बालिका इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र मे नवाचारी प्रयोग आधारित आलेख एवं शोध पत्रों का संकलन किया गया है, में स्वरचितआलेख वैदिक गणित का शिक्षा में महत्व का भी प्रकाशन हुआ। इसी क्रम में कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीचर्स आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल (से0नि0) कीर्ति चक्र एवं शौर्य चक्र से सम्मानित मुख्य अतिथि के रूप में, पद्मश्री डॉ0 प्रेम चंद्र शर्मा, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्म श्री सेठपाल सिंह, प्रो0 अवनीश कुमार शिक्षा मंत्रालय, डॉ0 नंद किशोर हटवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में, एस0के0गुप्ता सी0ए0 हरिद्वार यूनिवर्सिटी कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन संजय वत्स शिक्षक, साहित्यकार, समाजसेवी एवं उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा संस्था के संस्थापक द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्या एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
कनोडिया शिक्षिका पूनम शुक्ला को मिला राष्ट्रीय टीचर आईकॉन अवार्ड
