समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन करने से पहले श्री प्रसाद सहादतगंज स्थित अपने आवास से निकले तथा सीधे नेताओं और कार्यकर्ताओं के लाव लश्कर के साथ कचहरी पहुंचे।उनके साथ जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव,पूर्व मंत्री व सांसद अवधेश प्रसाद,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन,पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव,पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, बीकापुर प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां,पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।नामांकन के पश्चात विकासखंड अमानीगंज के ग्राम सभा बकौली में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने का मंत्र दिया गया।
इस मौके पर सांसद श्री प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा का चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए बेहद अहम है।यहां की जनता पिछले कई दशकों से समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है और आगे भी रहेगी।उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को करारी हार मिलेगी।पूर्व मंत्री श्री पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा, किसान,महिलाएं और आमजन बेहद परेशान है।महंगाई ने लोगों का जीना हराम कर दिया है,ऐसे में प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मिल्कीपुर उपचुनाव से बेहतर कोई और मौका नहीं हो सकता।इस चुनाव को समाजवादी पार्टी जीतकर सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मिल्कीपुर उपचुनाव में लगे हुए हैं।इस बार का यह चुनाव समाजवादी पार्टी को जीतना तय है।पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि आज बेहद सादगी के साथ समाजवादी पार्टी के मिल्कीपुर विधानसभा के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने अपना पर्चा दाखिल किया।इस बीच पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री,पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पांडेय,पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा व राजेंद्र त्रिपाठी सहित कांग्रेस के नेताओं ने अजीत प्रसाद को आशीर्वाद दिया।इस दौरान जिला महासचिव बख्तियार खान चौधरी,महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, अमृत राजपाल,श्री चंद यादव, हरिशंकर यादव छोटू,महंत बाल योगी रामदास,कृष्ण गोपाल यादव,राशि जमील,छोटे लाल यादव,दान बहादुर सिंह,इंद्रपाल यादव,ओ.पी पासवान,सरोज यादव,अपर्णा जायसवाल,अनूप सिंह,विंध्या सिंह,प्रवीण सिंह, अंसार अहमद बब्बन,जगन्नाथ यादव,कर्मराज यादव,वीरेंद्र गौतम,शिवकुमार यादव,आकिब खान,ननकन यादव,अनिमेष प्रताप राहुल,वसी हैदर गुड्डू, फरीद कुरैशी,मोहम्मद असलम, नूर बाबू,जगदीश यादव,जमील खान,अशोक वर्मा,साहब लाल यादव,जे.पी यादव,बलराम मौर्या सलीम खान,सुरेंद्र यादव, मोहम्मद अली व मंसूरी इलाही सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(अमिताभ श्रीवास्तव)
