मिस इंडिया, मिस उत्तर प्रदेश का प्रतियोगिता में होगा चयन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 21वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में गुरुवार को मिस, मिस्टर, मिसेज फर्रुखाबाद, कानपुर रीजन, उत्तर प्रदेश, इण्डिया, मिस टीन उत्तर प्रदेश, इण्डिया के क्राउन के लिये समिति सभागार में क्राउन सेरेमनी होगी। जिसमे गोरखपुर, लखनऊ, बलिया, वाराणसी, सोनभद्र, कानपुर, पीलीभीत, प्रयागराज, कुशीनगर, नोएडा, आगरा, मथुरा, झांसी, दिल्ली, मेरठ के प्रतिभागी भाग ले रहे है। आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में ताज के लिए रेम्प पर आकर्षक 4 ड्रेस राउण्ड में प्रतिभागी कैटवाक करेंगे। इस प्रतियोगिता में फौरैशन डिजायनर, इंजीनियर, वकील और स्नातक, स्नातकोत्तर प्रतिभागी भाग ले रहे है। समिति के अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा ने बताया कि इन सभी ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी रैम्प पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये तैयारी कर ली गई है, जो गुरुवार को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन रैम्प पर करेंगे।
रैंप पर कैटवॉक कर 16 जनवरी को जलवा बिखेरेंगी युवतियां
