बसपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का ६९वां जन्मदिवस भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर मण्डल प्रभारी रामेश्वर उर्फ बबलू चौधरी व मुख्य मण्डल प्रभारी जितेन्द्र शंखवार रहे। विशिष्ठ अतिथि मण्डल प्रभारी नगेन्द्र पाल जाटव, विजय भाष्कर, रामरतन गौतम, आछेलाल पाल, सर्वेश भारती रहे। सभी ने मायावती के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और 2027  के चुनाव में जुट जाने की अपील करते हुए पुन: मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। बबलू चौधरी ने कहा कि बहन जी की सरकार में लायन आर्डर था, सभी कार्य होते थे। आज बदले की राजनीति हो रही है। सभी लोग संगठित होकर अपने-अपने क्षेत्र में लग जाये और पार्टी को मजबूत करें। विशिष्ठ अतिथि जितेन्द्र शंखवार ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। पूर्व मण्डल प्रभारी विजय भाष्कर ने कहा कि हम बहन जी के जन्मदिन पर संकल्प ले कि गांव-गांव जाकर पूर्व में बहन जी की सरकार द्वारा जो कार्य कराये गये वह जनता तक पहुंचायेंगे। इस मौके पर रामरतन गौतम, सर्वेश भारती, सूर्य प्रताप, फजल मंसूरी, आरडी बौद्ध, अजय भारती, सुभाष गौतम, सत्यपाल जाटव, प्रताप नारायन, सब्बीर मंसूरी, सीताराम जाटव, प्रमोद जाटव, राजू शंखवार, आशाराम बौद्ध ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष जिलाध्यक्ष विनोद गौतम ने की। इस दौरान देव नारायन, उपेन्द्र लोधी, अखिलेश भाष्कर, देवेन्द्र कुमार एक्शन, सरला अहिरवार, रेशमा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *