बैठक कर बीएसए को सौंपा ज्ञापन, निलंबित शिक्षकों को किया जाये बहाल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष अवनीश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल ने किया। बैठक के उपरांत शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र बीएसए गौतम प्रसाद एवं लेखाधिकारी छत्रपाल वर्मा को सौंपा गया। शीतलहर के चलते अवकाश बढ़ाने, स्कूल समय परिवर्तन, पेंशन पत्रावली शासन को भेजने, 62 साल पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को ग्रेच्युटी देने, लेखा पर्ची में व्याप्त अनियमितता दूर करना, चयन वेतनमान सभी पात्र शिक्षकों को देने, एफएलएन प्रशिक्षण भत्ता देने, रसोईया मानदेयख् कन्वर्जन कास्ट, फलों की धनराशि एवं अतिरिक्त पोषण भत्ता का भुगतान करने एवं 87 रुपए प्रति माह बीमा कटौती वर्ष 2014 से कटौती बंद होने के बाद भी कटौती अनवरत जारी है जिसे बंद किया जाए और जो अधिक कटौती हो चुकी है वह ब्याज सहित वापस की जाये। बैठक में निलंबित चल रहे निर्देश गंगवार और बीना राठौर को तत्काल बहाल करने का मुद्दा भी उठाया गया। जिसे बीएसए ने यथाशीघ्र बहाल करने का आश्वासन दिया। शिक्षक भवन का कायाकल्प कराने में कार्यालय प्रमुख केपी सिंह का माल्यार्पण कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में राजेश कुमार, राकेश यादव, गजेन्द्र सिंह, अमित मिश्रा, उपेंद्र गंगवार, बलवीर सिंह, मुन्ना लाल यादव, शकील अहमद, लक्ष्मी देवी, शाहिद गौरी, अनुपम मिश्रा, सत्यभामा राठौर, शाहिद गौरी, इसरार अहमद आदि उपस्थित रहे।
प्राथमिक शिक्षक संघ ने शीत लहर के चलते अवकाश बढ़ाने की मांग
