फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महिला का कमरे में फांसी पर झूलता मिला। परिजन आनन-फानन में उतारकर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी केेेेेेे अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के देवरामपुर निवासी विनय यादव की 32 वर्षीय पत्नी पूजा यादव ने घर की ऊपरी मंजिल पर कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। विनय यादव की बूरा वाली गली में मोबाइल की दुकान है और वह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी भी रहें हंै। विनय के अनुसार उसका 5 वर्षीय बेटा ऊपर कमरें में गया तो पूजा फांसी पर झूल रहीं थीं। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पूजा का विनय से 6 मई 2017 में विवाह हुआ था। पूजा का मायका अम्बरपुरवा नवरंगपुर चौक कन्नौज में है। सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पंहुचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस का कहना है कि यदि तहरीर दी जाती है, तो जांच कर कार्यवाही की जायेगी।
महिला का कमरे में फांसी पर झूलता मिला शव
