एंबुलेंस चालक के घर पर पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की। बदमाश नकदी और लाखों के जेवर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर में मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली।
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बदमाशों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला को बंधकर बनाकर नगदी व जेवरात लूट लिये। किसी तरह महिला ने अपने छुड़ाकर चीखपुकार मचायी तो परिजन आ गये। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार थाना नवाबगंज के गांव परमनगर निवासी दुर्विजय सिंह यादव के घर बीती रात बदमाश घुस गए। दुर्विजय घर से कुछ दूर अपने ट्रैक्टर के पास लेटा था। घर पर एक कमरे में पत्नी कमला देवी, दूसरे कमरे में पुत्र वधू सरिता और तीसरे कमरे में छोटा पुत्र नीरज लेटा हुआ था। जिस कमरे में सरिता लेटी थी, उसी में चोर घुसे और सरिता के हाथ और मुंह पर रूमाल बांध दिया। बदमाशों ने अलमारी से हजारों की नगदी व जेवरात लूट लिये लिये। बदमाशों ने दूसरे कमरे का ताला खोलकर उसमें से भी हजारों की नगदी व पुत्री के जेवरात लूट लिये। सरिता ने किसी तरह अपने आपको छुड़ाकर शोर मचाया। जिस पर सास पहुंच गयी। वहीं शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी पहुंच गये सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। दुर्विजय यादव जिला कासगंज के गंजडुडवारा में एंबुलेंस चालक हैं।
