अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान: सरकार बनती है तो छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री कर दी जाएगी

दिल्ली के चुनावी घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो छात्रों के लिए बस यात्रा फ्री कर दी जाएगी. केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछली बार हमने महिलाओं को बस फ्री करने का वादा किया था. सरकार बनाने के बाद इसे पूरा किया. अब हम छात्रों के लिए काम करने जा रहे हैं. सरकार बनते ही दिल्ली में बस यात्रा फ्री कर दी जाएगी.अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चों की पढ़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है. हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है और कहा है कि दिल्ली में स्टूडेंट्स को मेट्रो किराए में रियायत मिले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *