गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग गढवा गाँव से शुक्रवार को सुबह 10 बजे गैगेस्टर के आरोपी को प्रभारी निरीक्षक हलिया मय हमराह कांस्टेबल क़े साथ मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 रोडवेज के पीछे पुरानी दशमी निवासी राजकुमार सोनकर क़े विरुद्ध ड्रमण्डगंज थाने में दर्ज 13(1) उत्तर प्रदेश गैगेस्टर अधिनियम से संबंधित मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक हलिया द्वारा किया जा रहा था की गैंगस्टर क़े आरोपी को मुखबीर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हलिया वीरेंद्र सिंह हमराह हेड कांस्टेबल इमरान के साथ हलिया लालगंज मार्ग गढवा गाँव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर गैगेस्टर के अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *