राजेपुर, समृद्धि न्यूज। पिता ने रूपये देने से मना किया तो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर चौरासी निवासी 19 वर्षीय विपिन कुमार दिवाकर पुत्र रामभजन इंटर की पढ़ाई करने के बाद कस्बे में ही कम्प्यूटर सीखने का कार्य कर रहा था। राम भजन ने बताया कि बीती रात पुत्र विपिन ने उससे पैसे मांगे, लेकिन पैसे ना होने से उसे मना कर दिया। जिससे वह खफा हो गया। रात में रामभजन अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ दूसरे मकान में सोने चले गये। घर पर विपिन के साथ ही दो पुत्री 18 वर्षीय खुशबू व 17 वर्षीय अंजली भी सो रहीं थी। विपिन ने घर के बरामदे में छत के कुंडे से मफलर से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह लगभग 7 बजे विपिन की माँ राजेश्वरी जब विपिन को उठाने गयी तो देखा तो वह फांसी पर झूल रहा था। सूचना पर उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की माँ राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पिता ने रुपये देने से मना किया, तो पुत्र फांसी पर झूला
