
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जेल पुलिस से सेवानिवृत्त नरेश पाल ने कोतवाली फतेहगढ़ में तहरीर देकर मकान निर्माण के दौरान सरिया चोरी करके भाग रहे चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
दी गई तहरीर में नरेश पाल ने कहा कि उनके पुलिस लाइन गेट के पास बन रहे मकान के एक मंजिल का लेंटर पड़ चुका है। वहीं बिजली वायरिंग के लिए बोर्ड व सरिया आदि रखी हुई है। पिछले तीन-चार दिनों से सामान की चोरी पुत्र सदानन्द निवासी गांधी कर रहा है। उन्होंने तहरीर में दर्शाया कि सरिया चोरी करके आरोपी फतेहगढ़ स्थित अस्पताल के निकट से जा रहा था। जैसे ही उसने देखा तो वह भागने लगा। नरेश पाल ने करीब 20 किलो सरिया के साथ उसे पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरुकर दी।
